मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मिठनपुरा रेलवे गुमटी पर लंबे समय से प्रस्तावित आरओबी के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ी है। वार्ड 31 और वार्ड 32 में जमीन अधिग्रहण को लेकर दो अलग-अलग प्रारंभिक अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। कुल 85 भू-खंडों की करीब 1.31 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार वार्ड 32 से 0.1469 एकड़ और वार्ड 31 से 1.1622 एकड़ यानी कुल 1.31 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। वार्ड 31 में कुल 1.1622 एकड़ जमीन के 52 भू-खंड और वार्ड 32 से 0.1469 एकड़ जमीन के 33 भू-खंड का अधिग्रहण होगा। इनमें अधिकतर जमीन रैयती और व्यावसायिक प्रकृति की है। कुछ सरकारी जमीन भी शामिल है। दोनों जगहों की जमीन मुशहरी अंचल के अधीन है। फिलहाल शहर में गोबरसही आरओबी का निर्म...