मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के भलुही खान गांव स्थित बाबा चौक के समीप रविवार की सुबह पेड़ से लटका युवक का शव मिला। मृतक गौड़ा पंचायत के परसा सदन निवासी शंकर भगत का पुत्र 35 वर्षीय प्रकाश भगत था। उसके खिलाफ सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना में दस साल के मासूम के अपहरण का केस दर्ज था। ग्रामीणों की सूचना पर थानेदार सुनील कुमार, अपर थानेदार अशोक राम, कुणाल कुमार, प्रियंका कुमारी, दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया。

पुलिस कार्रवाई बताया जाता है कि शनिवार को प्रकाश भगत की तलाश में मेजरगंज पुलिस परसा सदन पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से परसा सदन गांव में प्रकाश भगत क...