Muzaffarpur News: मालिक ने बाइक छुड़ाने से किया इनकार, पांच को होगी नीलामी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वर्ष 2020 में रेल का सामान चुराकर ले जाने के दौरान पकड़ी गई बाइक को अब रेलवे नीलाम करेगा। इसके मालिक ने बाइक छुड़ाने से इनकार कर दिया है। आरपीएफ नारायणपुर अनंत ने वर्ष 2020 में बाइक को जब्त किया था। आरपीएफ के इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि उक्त बाइक के मालिक ने कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बाइक छुड़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। न्यायालय के आदेश के बाद अब इस बाइक की नीलामी की जाएगी। 05 जुलाई को रेलवे की ओर से बाइक की नीलामी नारायणपुर अनंत स्टेशन परिसर में होगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोई खबर नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.