Muzaffarpur News: मारपीट से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: पानापुर, एक संवाददाता। ओपी क्षेत्र के बाड़ाभारती गांव में मारपीट से घायल एक महिला जगतारिणी देवी की सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित राजीव कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बीते 15 अक्टूबर को रुपये के लेनदेन के विवाद में जगतारिणी व उनके पुत्र अविनाश कुमार के साथ मारपीट की गई थी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.