मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। ओपी पुलिस ने क्षेत्र के महमदपुर शिवराम गांव में छापेमारी कर मंगलवार रात एक ही परिवार के चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया। ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि मारपीट के आरोपित महमदपुर शिवराम गांव निवासी दंपती बीरेन्द्र राय उर्फ बतहु राय, बिंदु देवी उर्फ इंदु देवी के अलावा उनकी बेटी पिंकी देवी व रूपा देवी को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ गांव के रंजीत पासवान की पत्नी चिंता देवी ने केस दर्ज कराया था। इसमें भूमि विवाद और रास्ते की भूमि नहीं छोड़ने से आक्रोशित होकर घर पर हमला कर घायल करने के आरोप लगाया था। बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...