मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। कुंवारी देवी के समीप बस को घेरकर चालक सहित तीन से मारपीट मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों को जेल भेज दिया गया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि जाफरपुर निवासी अजय राय, पन्दे निवासी मोनू कुमार, झपही देवी निवासी प्रियांशु कुमार और गोलू कुमार को जेल भेजा गया है। अरेराज से पटना जा रही यात्री बस को कुंवारी देवी के समीप घेरकर चालक, संवाहक और खलासी से मारपीट की गई थी। नकद, सोने की चेन और हनुमानी छीन ली गई थी। मामले में संवाहक नितेश कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बस चालक सहित तीन को पीटा, 87 हजार नगद और आभूषण छीना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...