मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। पुरानी बाजार स्थित एक मकान में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने नगर थाने में शुक्रवार को एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें नई बाजार के आठ लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपित किया है। आरोप है कि 26 अगस्त की शाम आरोपित उसके घर में घुस आए। उससे व उसके ससुर, सास और बच्चों के साथ मारपीट की। ससुर का गला दबाने का प्रयास किया और पीड़िता पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। आरोपितों ने रंगदारी न देने पर पूरे परिवार का अपहरण कर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रंगदारी के लिए दुकान में घुसकर मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...