Muzaffarpur News: मानसून के कमजोर होने से हो रही खंडित बारिश
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर और आसपास के इलाकों में इस बार मानसूनी बारिश का मिजाज बदला हुआ है। पहले जहां मानसून सक्रिय रहने पर लगातार दो-तीन दिनों तक बारिश होती थी, वहीं अब कुछ घंटे या एक-दो दिन बारिश के बाद मौसम साफ हो जा रहा है। कई बार एक ही समय में शहर के एक हिस्से में बारिश होती है, जबकि दूसरे हिस्से में बूंदाबांदी भी नहीं होती।
मौसम विभाग की जानकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि इसबार मानसून ट्रफ कमजोर पड़ने पर बादल तो बनते हैं, लेकिन उनका प्रभाव सीमित क्षेत्र तक रह जाता है। यही कारण है कि इस बार बारिश खंडित रूप में हो रही है। मंगलवार को 16 से 20 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.