Muzaffarpur News: मानसिक रोग का समय से कराएं इलाज : डॉ. काजमी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेहदी हसन रोड के एक न्यूरोसाइकियाट्रिक सेंटर में गुरुवार को मानसिक रोग और इसके इलाज पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका नेतृत्व डॉ. एसआर काजमी ने किया। इसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक, मरीज और उनके परिजन शामिल हुए।इस दौरान डॉ. काजमी ने कहा कि तनाव, चिंता, अवसाद, नींद न आना और घबराहट जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मानसिक बीमारी भी शरीर की अन्य बीमारियों की तरह एक स्वास्थ्य समस्या है। सही समय पर विशेषज्ञ से परामर्श और उचित उपचार से इसमें सुधार संभव है। कहा कि आज भी समाज में मानसिक रोगों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। कई लोग सामाजिक संकोच और डर के कारण अपनी परेशानी खुलकर नहीं बताते। इस कारण समस्या गंभीर हो सकती है। ऐसे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.