Muzaffarpur News: मानसिक रूप से बीमार किशोर खगड़िया से भटककर हथौड़ी पहुंचा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। खगड़िया जिले का मानसिक रूप से बीमार 14 वर्षीय एक किशोर शनिवार शाम भटकते हुए थाना क्षेत्र के मनकी गांव पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने किशोर को अकेले भटकते हुए और असामान्य व्यवहार करते देखा। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हथौड़ी पुलिस को दी।सूचना पर पहुंचे हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा किशोर को थाने लाए । पूछताछ में पता चला कि वह खगड़िया जिले का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। रविवार सुबह किशोर के परिजन हथौड़ी थाना पहुंचे और उसकी पहचान की। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया। थानेदार ने बताया कि किशोर जय कुमार खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव का रहने वाला था। वह मानसिक रूप से बीमार है और भटककर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.