Muzaffarpur News: मादक पदार्थ तस्कर विशाल छह साल बाद गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहे मादक पदार्थ तस्कर विशाल उर्फ जाहिद को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार की रात नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड में छापेमारी कर उसे पकड़ा। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।सदर थानेदार ने बताया कि छह मार्च 2020 को सदर थाने की पुलिस ने शेरपुर गंडक कॉलोनी में छापेमारी कर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते धंधेबाज सोनू कुमार और पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान दोनों के पास से मादक पदार्थ की खेप भी जब्त की गई थी। दोनों ने पुलिस को बताया कि रेड लाइट एरिया के धंधेबाज अमित, सद्दाम, विशाल और डब्बू पटेल से मादक पदार्थ खरीद कर वे दोनों बिक्री करते हैं। मामले में तत्कालीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.