Muzaffarpur News: माड़ीपुर पुल के पास से शराब धंधेबाज धराया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर पुल के पास शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से धंधेबाज छोटू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.