मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर पुल के नीचे से पुलिस ने देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बिरजू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात गश्ती के दौरान पुल के नीचे शराब बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिरजू कुमार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लीटर देसी शराब बरामद की गई। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...