मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जर्जर हो चुके माड़ीपुर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने चौथी बार बुधवार की देर रात इमलीचट्टी व माड़ीपुर की तरफ हाइट गेज बैरियर लगाया है। इससे एक बार फिर से बड़े वाहनों का प्रवेश माड़ीपुर की ओर से शहर में बंद हो गया है। सरकारी बसों का परिचालन भी महेश बाबू चौक, मेहदी हसन चौक, ब्रह्मपुरा होकर हो रहा है। दरअसल, आईआईटी पटना की टीम ने जांच के बाद इस पुल को भारी वाहनों के लिए असुरक्षित बताया था और अविलंब भारी वाहनों का परिचालन रोकने का सुझाव दिया था। इसके बाद जून में पुल निर्माण निगम ने दोनों ओर हाइट गेज बैरियर लगा दिया, लेकिन यह बैरियर ज्यादा दिन टिक नहीं सका। पहली बार 24 घंटे के अंदर ही इमलीचट्टी की ओर से एक तेज रफ्त...