Muzaffarpur News: माखन साह चौक से छाता बाजार तक नहीं लगेंगी फुटपाथी दुकानें
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेले के दौरान बाबा गरीबनाथ मंदिर से सटे माखन साह चौक से लेकर छाता बाजार स्थित गांधी चौक तक सड़क के किनारे फुटपाथी दुकानें नहीं लगेंगी। दूसरी सोमवारी पर होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया। निगम की टीम ने संबंधित इलाके में माइकिंग कर वेंडर के साथ ही सड़क पर सामान रखने वाले स्थायी दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए जगह खाली करने को कहा। इस क्रम में सड़क का अतिक्रमण करते पाए गए 22 फुटपाथी व स्थायी दुकानदारों को निगम की ओर से नोटिस भी दिए गए। इसमें निर्धारित समय सीमा के बाद सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्ती, जुर्माना के साथ ही अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.