मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। 11 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के पंचायत रोजगार सेवक दो व तीन नवंबर को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित महाधरना में शामिल होंगे। इस दौरान सभी रोजगार सेवक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मंगलवार को संघ की जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इसकी सूचना दी। संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि 19 वर्षों से रोजगार सेवक अल्प मानदेय और सेवा की अनिश्चितता से जूझ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...