मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता।

संस्थान की महत्ता विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को रखने के लिए संगठन एकमात्र विकल्प है। वे बुधवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के 21वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे।

शिक्षकों की संघर्ष यात्रा उन्होंने कहा कि परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने अपने 21वर्षों के कार्यकाल में कई कीर्तिमान स्थापित किये‌। शिक्षामित्र से नियोजित शिक्षक और नियोजित शिक्षक से राज्यकर्मी। पहले दिहाड़ी के रूप में पैसा मिलता था, अब वेतनमान के रूप में शिक्षक कार्य करते हैं। पहले संगठन के माध्यम से शिक्षकों के साथ संघर्ष सड़क पर करते थे, अब शिक्षकों के द्वारा दी गई पहचान से विधान परिषद में करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन इस मौके पर प्रमंडलीय संगठन प्...