मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर थाने के अखाड़ाघाट रोड में शातिरों ने एक महिला को झांसा देकर सोने की चेन उतरवा ली। फिर डांट फटकार के बाद उसे कागज का बंडल दे दिया, जिसमें पत्थर रखा था। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर इसकी शिकायत की। पुलिस की जांच में सिकंदरपुर चौक से अखाड़ाघाट तक पीछा कर सुनसान जगह मिलने पर महिला से आभूषण उतरवाता शातिर दिखा है। सिकंदरपुर थानेदार राकेश मोहन ने बताया कि मामले में महिला को आवेदन देने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नकली पुलिस ने बुजुर्ग महिला से सोने की चूड़ियां ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...