मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। निवर्तमान एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह ने महिला शिक्षिकाओं को चाइल्ड केयर लीव देने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राज्य कैबिनेट ने महिला शिक्षिकाओं को 730 दिन का शिशु देखभाल अवकाश और 180 दिन का मातृत्व अवकाश दिया है। यह उनकी पुरानी मांग थी। महिला शिक्षिकाओं की परेशानियों को देखते हुए लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा था। सरकार के इस फैसले से महिला शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...