मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला शिक्षक से आपत्तिजनक बातें करने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए हैं। गुरुवार को डीईओ ने यह कार्रवाई की। मामला गायघाट के म.वि. गयासुद्दीनपुर का है। स्कूल की महिला शिक्षक की शिकायत पर स्थलीय जांच कराई गई, जिसमें यह आरोप सही पाया गया।

जांच विवरण मवि गयासुद्दीनपुर पूर्वी टोला का शैक्षणिक वातावरण दूषित होने की प्राप्त शिकायत के बाद 29 जुलाई को स्थलीय जांच कराई गई। जांच के क्रम में महिला शिक्षक (विद्यालय अध्यापक) ने बताया कि मो. मिर्जा गालिब, प्रभारी प्रधानाध्यापक की बुरी नियत उनपर रहती है। आपत्तिजनक बाते करते हैं, जिससे एक महिला की लज्जा भंग होती है। इसका विरोध करने पर मारपीट करने की कोशिश की एवं जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस की सहायता ...