Muzaffarpur News: महिला डॉक्टर से चेन छीनने में दो शातिरों की परेड में हुई पहचान
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच परिसर में बीते दो अक्तूबर को महिला जूनियर डॉक्टर मधुलिका सिंह से चेन छीनने के दो आरोपितों की परेड में पहचान की गई है। इन आरोपितों में कटिहार के कोढ़ा का रोहित कुमार व सोनू यादव शामिल हैं। इन दोनों को अहियापुर थाने की पुलिस ने सात अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। दोनों जेल में बंद है। इन दोनों के पास से डॉक्टर से छीनी गई चेन भी बरामद की गई थी।मामले के आईओ की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विनीत कुमार के समक्ष पहचान परेड कराने का आदेश दिया था। इस आदेश के आलोक में न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष जेल में कराई गई पहचान परेड में महिला जूनियर डॉक्टर ने दोनों की पहचान की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हत्यारे, झपटमार व लापता छात्र को नहीं खोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.