मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में पीड़िता रंजीत राम की पत्नी रीता देवी ने थाना में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि 2015 में शादी हुई है। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर ससुरालवाले मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दहेज में 5 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...