Muzaffarpur News: महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय गांव में शनिवार को महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका वासुदेवपुर सराय निवासी उमेश पांडेय की 57 वर्षीया पत्नी सुदामा देवी थी। उमेश पांडेय बाहर में रहकर काम करते हैं। मृतका के भाई ने जहर देकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर थानेदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सुदामा देवी के भाई कांटी थाने के किशुननगर निवासी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने साहेबगंज थाना में आवेदन दिया है। इसमें सुबोध पांडेय समेत चार लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर बहन के साथ मारपीट कर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.