मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामनगर में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला निधि राज (40) गांव निवासी मुकेश सिंह की पत्नी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना का विवरण परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर रात निधि राज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिवार वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच निधि के उसके भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोप लगाया कि निधि ने परिवार वालों से तंग आकर किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। सूचना के बाद बुधवार को सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची व अंतिम संस्कार रोक दिया।

पुलिस की कार्रवा...