मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एटीएम से रुपये निकालने के बाद रिसीविंग निकालने का झांसा देकर शातिरों ने सरैया थाने के बसंतपुर पट्टी गांव की हेना परवीन का डेबिट कार्ड बदल लिया। फिर उसके डेबिट कार्ड से 73 हजार 600 रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले में हेना ने सदर थाना में सात नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस को बताया है कि 12 अक्तूबर की सुबह वह बच्चे का इलाज कराने डॉक्टर के पास गई थी। इस क्रम में उसने रेवा रोड भगवानपुर में एक बैंक के एटीएम से 35 सौ रुपये निकाले। उसी समय एटीएम में तीन युवक आ गए। उसने एटीएम से रिसीविंग निकालने का झांसा दिया। वह झांसे में आ गई और डेबिट कार्ड दोबारा एटीएम में डाल दी। इसी क्रम में युवकों ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। बाद में उसके डेबिट कार्ड से चार बार में कुल 73 हज...