मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय की ओर से गुरुवार को बोचहां प्रखंड के रामपुर जयपाल गांव में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं के साथ महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत जनसंख्या नियंत्रण, छोटे परिवार के महत्व, परिवार नियोजन तथा इससे संबंधित उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी की गई। विशेष रूप से मिशन शक्ति तथा इसके अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध सहायता, सुरक्षा एव...