Muzaffarpur News: महिलाएं समूह बनाकर कर रहीं आर्थिक विकास : विधायक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मीनापुर के मिल्की में गुरुवार को खुशी जीविका महिला विकास स्वाबंलंबी सहकारी समिति की आमसभा हुई। इसमें विधायक अजय कुमार ने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर अपना आर्थिक विकास कर रही हैं। विधायक ने महिलाओं से नशाखोरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया। इस दौरान 2025-26 का वार्षिक लेखा प्रस्तुत करते हुए वरीय लेखापाल केदार गुप्ता ने बताया कि चालू वर्ष में समूह को 27,79,100 रुपये की विशुद्ध कमाई हुई है। इसमें प्रति महिला 1950 रुपये का लाभांश शामिल है। खुशी जीविका में घोसौत, रघई, हरका मानशाही, टेंगरारी और नंदना पंचायत की कुल- 975 समूह और 11,972 महिला सदस्य हैं। इसे 46 ग्राम संगठन में बांट कर काम किया जाता है। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, मुखिया संत कुमार कुशवाहा, अभिषेक कुमार, सरपंच रामजीवन पंडित, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.