Muzaffarpur News: महम्मदपुर सूबे में हुई क्षति का विधायक ने लिया जायजा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता प्रखंड की महम्मदपुर सूबे पंचायत में शनिवार को तेज हवा को कारण हुई क्षति का रविवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने उनके साथ पहुंचे सीओ पुष्कल कुमार को प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।विधायक ने बताया कि तत्काल सभी पीड़ित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध करा दिया गया है। सीओ को निर्देश दिया कि जिन लोगों के मकान को अधिक क्षति हुई है, उनके घरों की तस्वीर लेकर अंचल की टीम सोमवार सुबह पीड़ितों से मिले और क्षति का विवरण आपदा विभाग को भेजे। सीओ ने बताया कि प्रभावित लोगों में गौरियारा के मो. क्याम, मो. रफीक, धर्मेंद्र राम, राजेश साह, राजेंद्र साह, संजय ठाकुर तथा बंगारी के दिनेश साह, मो. कयामुद्दीन, सुलेखा देवी, संजीव कुमार, मोहन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.