मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बालूघाट के ढुलानी स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में शुक्रवार को दिवंगत महंत महावीर दास की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के महामंडलेश्वर महंत राजेंद्र दास, लक्ष्मण दास, गरीबनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी विनय पाठक और मुजफ्फरपुर के 61 मंदिरों के महंत व पुजारी शामिल हुए। सभी ने शांति पाठ कर दिवंगत महंत को श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने महंत महावीर दास के जीवन, धार्मिक सेवा और मंदिर के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजीत नारायण तिवारी के नेतृत्व में हुआ। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: महंत महावीर दास महाराज की श्र...