मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला परिषद् की बैठक रविवार को जिला कार्यालय चन्द्रशेखर भवन में भिखारी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केन्द्र में 12 वर्षों से सत्तारूढ़ मोदी सरकार की जनविरोधी तथा कारपोरेट पक्षी नीतियों के कारण कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, संकटग्रस्त शिक्षा और बदहाल चिकित्सा पर नाराजगी जताई गई। उसके खिलाफ अगामी 6-15 अगस्त तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया गया। पदयात्रा के दौरान राज्य सरकार का बुलडोजर राज, एनकाउंटर, सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन हड़पने, पलायन, कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति, राशनकार्ड की छंटनी तथा ग्रामीण आबादी के टैक्स के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- विभिन्न कार्यक्रम व जनसमस्याओं पर भाइप...