मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मरीन ड्राइव पर नशे की हालत में चेन छिनतई का प्रयास कर रहे चार शातिरों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नगर थाना के सरैयागंज टावर निवासी राजू कुमार, सिकंदरपुर थाना के बालूघाट जंगली माई स्थान के दिव्यांश कुमार, बालूघाट निवासी देव राणा और ब्रह्मपुरा थाना के मेहंदी हसन चौक के मो. दानिश के रूप में हुई है। सिकंदरपुर थाने में चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।थानेदार राकेश मोहन ने बताया कि चारों शातिर अपराधी हैं। उनके गिरोह के अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया कि मरीन ड्राइव पर पिछले कुछ दिनों से नशेड़ियों और मनचलों का आतंक काफी बढ़ गया था। शाम ढलते ही असामाजिक तत्व...