Muzaffarpur News: मन में उपलाता मिला युवक का शव
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के रामपुर सम्भूता रोड स्थित बड़का मन के पास शनिवार को एक शव उपलाता देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव ने जलकुंभी के बीच से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान रामपुर अजरकवे गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर के पुत्र 40 वर्षीय कृष्णनंदन ठाकुर उर्फ बेचन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। स्थानीय मुरारी यादव ने बताया कि उसको तीन बच्चे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.