मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लेक फ्रंट के रूप में शहरवासियों को सुकून के ठिकाने की सौगात मिलने वाली है। साथ ही मन के किनारे स्वाद का मेला लगेगा। इसके लिए शहर का पहला फूड जोन तैयार है। अगले हफ्ते से यह शुरू हो जाएगा। इसके अलावा इसी महीने से लोग नौका विहार का लुत्फ उठा सकेंगे। बोट क्लब की आकर्षक बिल्डिंग व परिसर बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार का सिकंदरपुर लेक फ्रंट का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही लेक फ्रंट पर अन्य सुविधाओं का जायजा लेंगे。

फूड जोन का आकर्षण स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत लेक फ्रंट को तीन हिस्सों (एक, दो व तीन) में बांटकर सौंदर्यीकरण का काम किया गया है। लेक तीन में रामेश्वर सिंह कॉलेज के पास चौकोर एरिया में बने फूड जोन में डेढ़ दर्जन कियोस्क लगे हैं। परिसर में खास किस...