Muzaffarpur News: मनियारी में 165 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के फुलवरिया में पुलिस ने बाइक और स्कूटी पर लदी 165.6 लीटर शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा निवासी त्रिलोक कुमार और वैशाली जिले के विलनपुर निवासी रामप्रवेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शराब की डिलीवरी देने जा रहे थे। मनियारी थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि बाइक व स्कूटी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.