मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्कूलों में सोमवार को हंगामा हुआ। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मनियारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि अमरख उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा के दौरान कुछ छात्र उत्पात मचाने लगे और कुर्सी तोड़ डाला। प्रधानाध्यापक के साथ बकझक भी की। सूचना मिलने पर थाने के 112 गश्ती दल को भेजकर मामला शांत कराया गया। प्रधानाध्यापक उदय शंकर ने बताया कि बच्चे के अभिवावक को बुलाकर शिकायत की गई है। वहीं, दूसरी घटना क्षेत्र के भीखनपुर सैफ गांव की है। यहां नशाखोरी का विरोध करने पर स्कूल के नाइट गार्ड के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की गई। नाइट गार्ड ने आरोप लगाया है कि विद्यालय परिसर में कुछ युवक ...