मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र में एनएच-122 पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विक्षिप्त व्यक्ति (35) की मौत हो गई है। घटनास्थल मनियारी थाना के पास होने के कारण तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने बताया कि चौकीदार के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा वाहन और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...