मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थानेदार जितेंद्र महतो को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह डीआईयू में तैनात श्रीकांत चौरसिया को थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने गुरुवार की रात यह घोषणा की है। वहीं तुर्की थानेदार पंकज कुमार को गरहां ओपी प्रभारी व सिंटू कुमार को तुर्की थानेदार बनाया गया है। सिंटू इससे पहले गरहां ओपी के प्रभारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...