मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शेरपुर पंचायत के सरपंच नंदन कुमार झा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालन का समय अलग-अलग निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यालय एक ही परिसर में संचालित होने से कक्षाओं की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का आकलन कराने, सरकारी भूमि चिह्नित करने तथा नए विद्यालय के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...