Muzaffarpur News: मध्य विद्यालय से हजारों रुपए के बर्तन चोरी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। महमदपुर बलमी गांव स्थित मध्य विद्यालय से चोरों ने हजारों रुपए के बर्तन की चोरी कर ली। नल और पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। एचएम कवींद्र कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। विद्यालय से महज दो सौ गज की दूरी पर स्थित जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अवकाश प्राप्त अधिकारी भरत सिंह के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने आभूषण समेत करीब बीस लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पीएम श्री मध्य विद्यालय दरिया का ताला तोड़कर राशन चुरा ले गए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.