मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। फकुली थाना क्षेत्र के बलिया चौक स्थित मध्य विद्यालय बलिया का बुधवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। पंखा, म्यूजिक सिस्टम, बच्चों की खेल सामग्री आदि की चोरी कर ली। चापाकल भी तोड़कर ले गए। इस संबंध में एचएम शाशि कुमार ने गुरुवार को थाना में आवेदन दिया है। प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि आवेदन के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...