Muzaffarpur News: मध्य विद्यालय दाउदपुर (उर्दू) के एचएम का निधन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: पारू। मध्य विद्यालय दाउदपुर (उर्दू) के प्रधानाध्यापक मो. मनौवर हुसैन इकबाल (57) का बुधवार को निधन हो गया। वे जाफरपुर के निवासी थे। पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि मो. मनौवर हुसैन इकबाल मृदुभाषी थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। निधन पर मुखिया अजय कुमार रस्तोगी, वरीय अधिवक्ता मो. दाउद, मो. अमीन कौशर सोनू, मो. हलीमुद्दीन, हरिनंदन पासवान, पंकज पांडेय, विजय सिंह, रामानंद कुमार ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.