Muzaffarpur News: मधुबनी फोरलेन से एक हजार लीटर शराब लदी पिकअप जब्त
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाने की पुलिस ने सोमवार को मधुबनी फोरलेन स्थित एक स्कूल के समीप से शराब लदी पिकअप जब्त की है। इस दौरान चालक और धंधेबाज भाग निकले। तलाशी में पिकअप से चंडीगढ़ निर्मित एक हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की गई। मामले में पुलिस के बयान पर फरार चार धंधेबाजों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि शराब लोड पिकअप मधुबनी फोरलेन से गुजरने वाली है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की तो चालक और धंधेबाज पिकअप छोड़कर भाग निकले। फरार चालक और धंधेबाजों की पहचान कर तलाश में छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.