Muzaffarpur News: मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल 1.14 लाख उड़ाए
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीबीगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एटीएम से रुपये निकालने गए व्यक्ति का शातिरों ने मदद के बहाने कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से 1.14 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले में साकेतपुरी बीबीगंज रोड नंबर-2 निवासी किशोरी ठाकुर ने शुक्रवार को सदर थाने में एफआईआर कराई है।पुलिस को बताया है कि 29 सितंबर की शाम पेट्रोल पंप के पास एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान शातिर ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उनके खाते से करीब 1.14 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। पुलिस एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर शातिरों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.