मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मतदान की गोपनीयता और मतपत्रों की सुरक्षा मतदान कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, माइक्रो प्रेक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही पर चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोग की ओर से तिरहुत के लिए प्रतिनियुक्त चुनाव प्रेक्षक कौशल किशोर ने गुरुवार को एमआईटी सभागार में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए ये बातें कहीं। यह ब्रीफिंग तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर आयोजित की गई थी। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: कर्मचारी मतदान केंद्रों के लिए हुए रवाना, बैलेट पेपर से होगी वोटि...