Muzaffarpur News: मतदाता सूची से नाम हटाने की जांच हो
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची से आईटीआई, वित्त रहित महाविद्यालयों एवं वित्तरहित उच्च विद्यालयों के शिक्षकों के नाम हटाने की जांच की मांग आयुक्त से की गई है। यह मांग श्यामनंदन यादव ने की है। इस संबंध में उन्होंने आयुक्त को एक आवेदन सौंपा है। इसमें कहा है कि मतदाता सूची को अद्यतन व पुनरीक्षण करने के दौरान बड़े पैमाने पर शिक्षकों के नाम हटाने की उन्हें सूचना मिली है। कई पात्र शिक्षकों के नाम के समक्ष त्रुटिवश गलत संस्थान का नाम दर्ज हो गया है। इससे सत्यापन के दौरान अब उस संस्थान में अनुपस्थित या अपात्र मानकर उनका नाम हटाए जाने की अनुशंसा की जा रही है। इस लिपिकीय भूल का खामियाजा मतदाता बनने के पात्र इन शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.