मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिसं। थाना क्षेत्र में एसएच-74 वैशाली-केसरिया मार्ग पर रविवार देर रात मणिकपुर चौक के समीप जेसीबी और मालवाहक मैजिक वैन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।घटना की जानकारी मिलते ही सरैया थाने का गश्ती दल और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...