मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कांटी विधायक अजीत कुमार ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बताया कि मड़वन क्षेत्र में 33 केवी एवं 11 केवी लाइन में लगातार ब्रेकडाउन से आमजन और किसान दोनों परेशान हैं। साथ ही कृषि फीडर का निर्माण नहीं होने से खेतों तक सिंचाई के लिए बिजली नहीं पहुंच रही है, जबकि राज्य सरकार किसानों को 12 से 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। बैठक में अधीक्षण अभियंता पंकज राकेश ने आश्वासन दिया कि 33 केवी लाइन की समस्या 15 दिनों के भीतर नई लाइन बनाकर दूर कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा उन्होंने ...