मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड में बुधवार की शाम मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। करजा, झखड़ा, बड़कागांव, मड़वन और पकड़ी समेत विभिन्न स्थानों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकाला गया। इसके बाद तिरहुत नहर, कदाने नदी और विभिन्न तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष चौकसी बरती गई। विभिन्न पूजा समितियों के जुलूस के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थानीय लोगों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन जुलूस में झखड़ा से किशोरी राय, मुखिया दिनेश यादव, रवि ...