Muzaffarpur News: मड़वन : सर्वे के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प, एक दर्जन जख्मी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के जियन खुर्द गांव में मंगलवार दोपहर भूमि सर्वे के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की डायल-112 की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मड़वन पहुंचाया। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार, सर्वे अमीन गांव में भूमि सत्यापन के लिए पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्ष संबंधित जमीन पर अपना-अपना दावा करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। करजा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.