मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी से साइकिल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धरा गया शातिर श्याम कुमार, सिकंदरपुर मुक्ति धाम के पास का रहने वाला है। इस संबंध में मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी रानी कुमारी ने सिकंदरपुर थाने में केस दर्ज कराया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बीते 22 जून की सुबह करीब आठ बजे उसने अपनी साइकिल रोज की तरह क्वार्टर के नीचे खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह नीचे आई तो उसकी साइकिल गायब थी। उसने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। ​घटना के करीब 18 दिन बाद यानी 10 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह सिकंदरपुर प्रवेक्षण गृह के पास मौजूद थी। इस दौरान उसने देखा कि एक लड़का उसकी चोरी हुई साइकिल लेकर ...